सरायपाली : 20 लीटर महुआ शराब जप्त.
सरायपाली पुलिस ने 22 मार्च 2021 को मुखबिर की सूचना पर दो व्यक्ति को बालसी रोड किनारे पुलिया के नीचे अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान बालसी रोड किनारे पुलिया के नीचे पहुंचकर घेराबंदी कर रेड किया जहां दो व्यक्ति उपस्थित मिले जिन्हें नाम पता पुछने पर अपना-अपना नाम विजय गोस्वामी पिता नारायण गोस्वामी उम्र 20 साल सा0 चकरदा थाना सरायपाली तथा रामगिरी गोस्वामी पिता संतोष गिरी गोस्वामी उम्र 35 साल सा0 चकरदा थाना सरायपाली का रहने वाले बताये.
पुलिस ने बताया कि आरोपी विजय गोस्वामी व रामगिरी गोस्वामी के कब्जे से सफेद रंग के दो प्लास्टिक जरकीन में 10-10 लीटर वाली 10-10 लीटर हाथ भट्टी का निर्मित महुआ शराब जुमला 20 लीटर कीमती 4000/रूपया को जप्त किया गया. तथा आरोपीयों का कृत्य धारा 34(2) आब0एक्ट का पाऐ जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.