लाईन तार से साम्हर के शिकार करने वाले आदतन शिकारियों को किया... - CG Sandesh

लाईन तार से साम्हर के शिकार करने वाले आदतन शिकारियों को किया गया गिरफ़्तार....

रायगढ़: गोमर्डा अभ्यारण्य में आए दिन शिकार के मामले सूनने को मिलते हैं, पर वन अमला भी अभ्यारण्य क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है और यही कारण है कि बीते रात करंट से एक साम्हर का शिकार करने वाले दो शिकारियों को वनअमला ने धरदबोचा है। मामले में अपराध कायम कर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम भालूपानी निवासी शनिराम पिता दयासागर बरिहा व परमानंद पिता हीरालाल बरिहा 19 मार्च को वन्यप्राणी के शिकार के लिए चांटीपाली सर्किल के मल्दा बीट के कक्ष क्र942 पीएफ के करीब खेत से जंगल में ग्यारह हजार केव्ही विद्युत लाईन से तार बिछाया था। इसी दौरान एक साम्हर उस करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। 

इसके बाद वन अमला को मुखबिर से शिकार करने की जानकारी हुई, तो वन विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तत्काल गोमर्डा अभ्यारण्य बरमकेला रेंजर सुरेन्द्र अजय, चांटीपाली सर्किल प्रभारी हीरालाल नायक ने अपनी टीम तैयार की और शिकारियों को धरदबोचने के लिए योजनाबद्ध तरीके से उनकी खोजबीन शुरू की। जहां बीते रात साम्हर का शिकार करने वाला शिकारी शनिराम व परमानंद को वन अमला ने धरदबोचा। उनके पास से साम्हर का मांस भी बरामद कर लिया गया। बताया जा रहा है कि साम्हर लगभग साढ़े तीन साल का था। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शनिराम व परमानंद आदतन शिकारी हैं और इससे पहले भी इन्हें पकड़ा गया था। फिलहाल मामले में आरोपियों के खिलाफ पीओआर दर्ज कर न्यायालय चालान की कार्रवाई की जा रही है। उक्त मामले में आरेापियों को धरदबोचने में बरमकेला रेंजर सुरेन्द्र अजय, सर्किल प्रभारी चांटीपाली हीरालाल नायक, हीरालाल चौधरी करमसिंह राठिया व अन्य चौकीदारों की अहम भूमिका रही।


अन्य सम्बंधित खबरें