सरायपाली : मोबाईल से सट्टा खिलाने वाले पर कार्यवाही. - CG Sandesh

सरायपाली : मोबाईल से सट्टा खिलाने वाले पर कार्यवाही.

सरायपाली पुलिस ने 22 मार्च 2021 को मुखबिर की सुचना पर बस स्टैण्ड सरायपाली के पास आम जगह में एक व्यक्ति को मोबाईल टच स्क्रीन से सट्टा खिलाते पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान बस स्टैण्ड सरायपाली पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये. जहां एक व्यक्ति को पकड़े जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम टिकेश्वर सिंह पिता शिवासिंह उम्र 24 साल सा0 वार्ड नंबर 03 महलपारा सरायपाली का रहने वाला बताया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक नग वीवो कंपनी का मोबाईल कीमती 11000 रूपये, 03 नग मोबाईल सट्टा पर्ची, नगदी 2900 रूपये कुल जुमला 13900 रूपये को जप्त किया गया तथा आरोपी का कृत्य धारा 4(क) सट्टा एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें