तेन्दुकोना : सार्वजनिक स्थान पर नशे मे धुत व्यक्ति पर कार्यवाही.
तेन्दुकोना पुलिस ने 22 मार्च 2021 को कलमीदादर रोड तेन्दुकोना चबुतरा के पास सार्वजनिक स्थान पर मद्यपान करते एक व्यक्ति को नशे के हालत में पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर गये जहां एक व्यक्ति मद्यपान कर मत हालत में मिला.
जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम लीलाधर परमार(नायक) पिता मानसिंह नायक उम्र 45 साल साकिन सम्हर थाना तेन्दुकोना जिला महासमुंद का होना बताया. जिसे मुलाहिजा फार्म भरकर CHC बागबाहरा रवाना किया गया. मुलाहिजा रिपोर्ट में डाक्टर द्वारा शराब सेवन करना लेख किया गया. जिसपर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें