खल्लारी : छुआ छुत भेदभाव करने एवं जान से मारने की कोशिश करने पर मामला दर्ज.
थाना खल्लारी अंतर्गत ग्राम आमाकोनी में छुआ छुत भेदभाव करने एवं जान से मारने की कोशिश करने पर मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार गायत्री मोंगरे पिता गोविंद मोंगरे ग्राम आमाकोनी पोस्ट खम्हरिया थाना खल्लारी जिला महासमुंद की निवासी है. वर्तमान में रिम्स कलेज रायपुर मे जीएनएम नर्सिंग कोर्स की पाई कर रही है. वर्तमान में वह अपने पिता जी के पास अपने ईलाज करवाने के लिये सहयोग मांगने आई थी. इसी दौरान 09 मार्च 2021 को तालाब मे नहाने गई थी और वारीणी मोंगरे पति लोकेश मोंगरे भी गई थी। घाट मे अन्य महिला भी थी जिसके सामने वहां उसे वारीणी मोंगरे छुआछूत के नाम से जान से मारने की कोशिश की जिससे उसके दोनो गाल मे सूजन आ गई एवं बेहोश हो गई.
पार्थी गायत्री मोंगरे वहां से किसी प्रकार जान बचाकर कोटवार मोहन दास मानिकपुरी के पास जाकर घटना का रिपोर्ट दिया, जहाँ कोटवार ने उसे आरोपी के विरुद्ध एफएआईआर दर्ज रिपोर्ट करने का सलाह दिया. गायत्री ने बताया कि वारीणी मोंगरे ने उसे एक बार अपने घर मे आने-जाने के लिये रोक टोक कर उसकी बेटी नम्रता को भी हाथ उठा चुकी है. उसके पुरे परिवार को प्रताड़ित कर रही है। जिसपर पुलिस ने वारीणी मोंगरे के विरूद्ध धारा 294,323 भादवि का अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया है.