बागबाहरा : विपरीत दिशा से आ रही वाहन के ठोकर से मोटर साइकल सवार की मौत.
बागबाहरा थाना अंतर्गत विपरीत दिशा से आ रहे वाहन के ठोकर से मोटर साइकल सवार की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नारद चक्रधारी पिता धनसाय चक्रधारी उम्र 54 साल साकिन फरौदा थाना तेन्दुकोना 20 मार्च 2021 के प्रात: 09:30 बजे अपने मो0सा0 क्रमांक CG 06 GP 5586 से अपने भांजा के लडके के शादी कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम बिन्द्रावन गया था. शाम 4:45 बजे के आसपास वापस आते समय मेन रोड गाडा भर्री गांजर के पास पहुचे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे टाटा 407 क्रमांक CG 06 GB 6801 का चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर देने से मृतक की मौके पर ही मौत हो गयी एवं मो0सा0 क्षतिग्रस्त हो गया.
मामले की मर्ग जांच पर आरोपी टाटा 407 क्रमांक CG 06 GB 6801 का चालक के विरूद्ध धारा 304 A भादवि का अपराध का घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया.