सरायपाली : 12 लीटर महुआ शराब जप्त.
सरायपाली पुलिस ने 23 मार्च 2021 को मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम भिखापाली के अमरिका ओगरे नामक महिला ने अपने खेत बाड़ी में अवैध शराब बिक्री करने वास्ते शराब छुपा कर रखी है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान अमरिका ओगरे के खेत बाड़ी में दबिश दिया। जहां एक महिला खेत बाड़ी में उपस्थित मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम अमरिका ओगरे पति मनीराम ओगरे उम्र 26 साल ग्राम भीखापाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाली बतायी. आरोपीया के कब्जे से 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में 03 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब कीमती 600 रूपया को जप्त कर आरोपीया का कृत्य धारा 34 (A) आबकारी एक्ट पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
इसी तरह पुलिस ने 22 मार्च 2021 को ग्राम बालसी का आरोपी नरेन्द्र रात्रे के मकान बाडी में रेड कर आरोपी के कब्जे से एक 05 लीटर क्षमता वाली हरे रंग के प्लास्टिक जरकीन में 05 लीटर एवं 02 लीटर क्षमता वाली हरे रंग के दो प्लास्टिक बाटल में 04 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब कुल जुमला 09 लीटर कीमती 1800/रू को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य धारा-34(2) आब0 अधि0 का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.