सरस्वती साइकिल योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा पिछ... - CG Sandesh

सरस्वती साइकिल योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग के कुल 64 छात्राओं को वितरण साइकिल किया गया

कुनकुरी ब्लॉक के ग्राम बासनताला में शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासनताला में मंगलवार को सरस्वती साइकिल योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग के कुल 64 छात्राओं को वितरण किया गया. प्राचार्य विनय प्रभा खलखो ने बताया कि इस योजना के आने से छात्राओं को होने वाली बाधा बहुत हद तक कम हो जाती है इस योजना के तहत बालिकाओं को शासन के तरफ से छात्राओं को निःशुल्क साइकिल उपलब्ध कराई जाती है.

वहीं साइकिल पाने वाली छात्राओं में इस योजना को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला. छात्राओं का कहना है कि इस योजना के वजह से शाला आने जाने में बहुत सहूलियत होती है पैदल आने जाने से बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सैय्यद इफ़्तेख़ार हसन के द्वारा शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए सोशल फिजीकल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाने की नसीहत दी. साथ ही शाला परिसर में साइकिल स्टैण्ड बनवाने का वादा भी किया है.कार्यक्रम में कुनकुरी ब्लॉक के सरपंच संघ के अध्यक्ष कुलदीप मिंज, जिला कांग्रेस सचिव विजय यादव, प्राचार्य विनय प्रभा खलखो, शिक्षक रईसुल हसन खान, संदीप मिंज समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें