जशपुर जिला के पत्थलगांव विकासखंड स्थित हाई स्कूल में नवमी के छात्राओं को निशुल्क साइकल वितरण किया गया।
जशपुर जिला के पत्थलगांव विकासखंड स्थित हाई स्कूल में सरस्वती साइकिल वितरण मुख्य सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस की महामंत्री आरती सिंह एवं शाला विकास समिति के सदस्य हरगोविंद अग्रवाल,अशोक अग्रवाल एवं संजय शर्मा द्वारा नवमी के छात्राओं को निशुल्क साइकल वितरण किया गया। प्रिंसिपल एस तिर्की ने बताया कि इस योजना के आने से छात्राओं को होने वाली बाधा बहुत हद तक कम हो जाती है इस योजना के तहत बालिकाओं को शासन के तरफ से छात्राओं को निःशुल्क साइकिल उपलब्ध कराई जाती है।वहीं साइकिल पाने वाली छात्राओं में इस योजना को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। छात्राओं का कहना है कि इस योजना के वजह से शाला आने जाने में बहुत सहूलियत होती है पैदल आने जाने से बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरती सिंह द्वारा फिजीकल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाने के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर सिंह ने कहा की लड़कियां पढ़ेंगी..समााज को बेहतर गढ़ेंगी।
और सरकार बालिका शिक्षा के लिए हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।श्रीमती सिंह ने कहा कि सायकल वितरण का मूल उद्देश्य दूर दराज क्षेत्र से आने वाली छात्राओं को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा की तरफ आकर्षित करना है। सायकल से दूरियां कम होंगी। जाहिर सी बात है समय बचेगा। और समय का उपयोग पढ़ाई में खर्च होगा। पढ़ाई से हमारा भविष्य सुन्दर बनेगा। बच्चियां घर गांव जिला प्रदेश और देश का नाम रोंशन करेंगी। उपस्थित सदस्यों ने सभी छात्राओं को भविष्य में ऊंचे ऊंचे पद पर पहुंचने की शुभकामनाएं दी।