पोषण ऐप के संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन - CG Sandesh

पोषण ऐप के संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

महिला बाल विकास के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक बड़ी समस्या ने घेर लिया है. संचालनालय के संदर्भित पत्र के द्वारा भारत सरकार के द्वारा दिए गए निर्देश के हवाला देते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय उनके द्वारा डाउनलोड किए गए पोषण ट्रैकर एप से लिंक किया जायेगा  और ऐप डाउनलोड नहीं होने और डाटा प्रेषण नहीं होने पर मानदेय भुगतान नहीं होगा.

छत्तीसगढ़ राज्य के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए पूर्णा अव्यवहारिक आदेश है इसके अभाव में मानदेय का भुगतान रोकना अनुचित और महिला विरोधी आदेश है जिसके तहत आज जिला शाखा जशपुर जिला जशपुर अध्यक्ष कविता यादव, सचिव हीरा कुमारी ताजन उपाध्यक्ष सुनीता एवं कोषाध्यक्ष फूलमती ने मोबाइल ऐप डाउनलोड के संबंध में महिला बाल विकास सचिव छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के नाम पोषण ट्रैकर ऐप डाउनलोड के संबंध में अपनी समस्या को जिला महिला बाल विकास अधिकारी अजय शर्मा के पास प्रस्तुत किया. शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्या को जायज माना और जशपुर जिले के समस्त परियोजना शाखा अध्यक्ष को अपने परियोजना की समस्याओं जैसे मानदेय का ना मिलना, यात्रा भत्ता एवं कोई भी विभागीय समस्या को हल करने हेतु जिला स्तर में बैठक करने को कहा गया.

उन्होंने छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ 409 के साथ मीटिंग हेतु 1 सप्ताह के भीतर जिला कार्यालय में बैठक हेतु कहा गया इस प्रकार पोस्ट ट्रैकर ऐप की डाउनलोड समस्या को कलेक्ट्रेट कार्यालय में भी सौंपा गया।  इसी प्रकार 21,3, 2021 को जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसकी जिसकी सूचना जिला कार्यक्रम महिलाओं एवं बाल विकास विभाग जशपुर, पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर, कलेक्टर जिला जशपुर, एसडीएम, तहसीलदार जिला जशपुर छत्तीसगढ़ को संघ अधिसूचना जिला कार्यकारिणी का सूची प्रस्तुत किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें