बागबाहरा : हरनादादर से 10 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

बागबाहरा : हरनादादर से 10 लीटर महुआ शराब जप्त.

बागबाहरा पुलिस ने 23 मार्च 2021 को मुखबीर के सूचना पर ग्राम हरनादादर में खिलेश्वर बांधे के घर बाड़ी के पैरावट में अवैध रूप से महुआ शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर संदेही के घर बाडी को घेराबंदी किया गया.


जहाँ आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 4000 रूपये को जप्त किया गया. जिसपर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें