बसना : 75 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

बसना : 75 लीटर महुआ शराब जप्त.

बसना पुलिस ने 23 मार्च 2021 को अवैध शराब रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी खुबचंद घृतलहरे पिता रामप्रसाद घृतलहरे उम्र 30 वर्ष साकिन वार्ड नं 05 मंजनी माटी थाना बसना जिला महासमुंद के कब्जे से एक नीले रंग की 50 लीटर वाली प्लास्टिक ड्रम अंदर भरा हुआ 40 लीटर एवं एक पीले रंग की 50 लीटर वाली प्लास्टिक ड्रम अंदर भरा हुआ 30 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब जुमला 70 लीटर कीमती 14,000 रूपये को जप्त किया तथा आरोपी खुबचंद घृतलहरे का उक्त कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.

इसी तरह आरोपी घनश्याम बंजारा पिता संतराम बंजारा उम्र 38 वर्ष साकिन देवलगढ़ थाना बसना जिला महासमुंद के कब्जे से एक सफेद रंग की 02 लीटर वाली प्लास्टिक बॉटल अंदर भरा हुआ 02 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 400 रूपये को जप्त किया गया.

इसी तरह से आरोपी राजेश बरिहा पिता निरगून बरिहा उम्र 30 वर्ष साकिन कुम्हारडीपा पिरदा थाना बसना जिला महासमुंद के कब्जे से एक सफेद रंग की 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन अंदर करीबन 03 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 600 रूपये को जप्त किया गया. तथा दोनों आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34(1) आब0 एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया.



अन्य सम्बंधित खबरें