महासमुंद : ट्रक ने मारी मोटर सायकल सवार को ठोकर,  मामला दर्ज... - CG Sandesh

महासमुंद : ट्रक ने मारी मोटर सायकल सवार को ठोकर, मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत ताज बैटरी के सामने ट्रक द्वारा लापरवाही पूर्वक मोटर सायकल सवार को ठोकर मारने से मामला दर्ज किया गया है.

जयप्रकाश साहू ने पुलिस को बताया कि वह क्लबपारा वार्ड नं0 25 महासमुंद में रहता है. जिसका मुर्गी फार्म खरोरा में है. जयप्रकाश 23 मार्च 2021 को क्लबपारा महासमुंद से खरोरा मुर्गी फार्म अपने मोटर सायकल से जा रहा था, तभी रास्ते में करीबन शाम 5.00 बजे महासमुंद ताज बैटरी के सामने ट्रक क्रमांक CG 04 LS 8289 का चालक अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर सायकल क्रमांक CG 06 P 2500 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट किया. जिससे अगेश्वर घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा था जिसे देखकर वह पहचान गया. तथा डायल 112 को काल किया.

इसके बाद घटनास्थल पर वाहन आया, जिसमें घायल व्यक्ति को लेकर शासकीय अस्पताल महासमुंद में ईेलाज हेतु भर्ती कराये है, जिसके हाथ, पैर, मस्तक में चोंट लगकर खुन निकला और बेहोशी के हालत में था. मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



अन्य सम्बंधित खबरें