बसना : मेरे बटवारे में जेसीबी में खुदाई कर दिये हो कहकर पति ... - CG Sandesh

बसना : मेरे बटवारे में जेसीबी में खुदाई कर दिये हो कहकर पति पत्नी से मारपीट, मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम नौगड़ी में मेरे बटवारे में जेसीबी में खुदाई कर दिये हो कहकर पति पत्नी से मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.


सोहागा बाई ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम नौगड़ी की रहने वाली है. उसके घर के पास ट्युब वेल है जिसमें वह सुबह 11.00 बजे नहाने गयी थी, जहाँ नहा कर कपड़ा पहन रही थी तब उसका देवर राम लाल सतनामी आया और उसके पति को जमीन को मेरे बटवारे में जेसीबी में खुदाई कर दिये हो कहकर डंडा से उसके पति बोधराम को मारने दौड़ाये. तब वह मारने से मना करने सामने गयी तब उसी डंडे से उसके सिर कपाल में मार दिया जिससे उसके सिर कपाल में चोंट लगकर खुन निकलने लगा. रामलाल सतनामी उसे मां बहन अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मार देने की धमकी दिया. घटना को होरीलाल सतनामी और मायाराम डड़सेना देखे एवं सुने, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.




अन्य सम्बंधित खबरें