मनरेगा के तहत चल रहे कार्य में ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने स... - CG Sandesh

मनरेगा के तहत चल रहे कार्य में ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत

जशपुर जिला सन्ना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के सन्नाथाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कव्ई में मनरेगा के तहत चल रहे कार्य में ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई है मनरेगा में काम रहे एक 60 वर्षीय मजदूर अचानक ट्रेक्टर के पहिये के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गयी।मामला सन्ना थाना क्षेत्र के कवई ग्राम पंचायत का है।जानकारी के मूताबिक कवई ग्राम पंचायत में मनरेगा का कार्य चल रहा था।इस क्रम में ट्रेक्टर से पत्थर की ढुलाई की जा रही थी। ट्रेक्टर ड्राइवर ने पत्थर लोड करने के दौरान ट्रेक्टर को ढलान में खड़ा कर दिया और कहीं चला गया । 

अचानक ट्रेक्टर ढलान में उतरने लगा ।ढलान में ट्रेक्टर को लुढ़कते देख मृतक ट्रेक्टर से कूद गया लेकिन आगे जाने के बजाय वह ट्रेक्टर ट्राली के पहिये के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गयी। सन्ना थाना पुलिस मामले की जाँच कर रही है। वहीं इस मामले में सन्ना थाना प्रभारी  राम लोचन गुप्ता ने बताया कि घटना हुई है जिसकी पोस्टमार्टम सन्ना स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है


अन्य सम्बंधित खबरें