सरायपाली : ट्रक ने वाहन को ठोकर मारी, मामला दर्ज. - CG Sandesh

सरायपाली : ट्रक ने वाहन को ठोकर मारी, मामला दर्ज.

थाना सरायपाली अंतर्गत घण्टेश्वरी मंदिर के पास ट्रक द्वारा वाहन को ठोकर मारने का मामला दर्ज किया गया है.


मोहम्मद अरसद ने पुलिस को बताया कि 23 मार्च 2021 को उसके बहनोई का देहांत हो जाने से अपने वाहन होण्डा WRV क्रमांक OD-15 R 2889 में अपने परिवार वालो के साथ बुरला से नागपुर जा रहे था, तभी सरायपाली के घण्टेश्वरी मंदिर केंजुआ रोड जाने के रास्ते पर शाम करीबन 07.15 बजे विपरित दिशा से आ रही अज्ञात ट्रक का चालक अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके उक्त वाहन को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसकी पत्नि नफीसा अली के मांथे में चोट लगा है तथा उसका भांजा फैजान अख्तर के भी सिर में चोट लगा है एवं उसका उक्त वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.




अन्य सम्बंधित खबरें