कोमाखान : कार ने मोटर सायकल को मारी ठोकर, मामला दर्ज. - CG Sandesh

कोमाखान : कार ने मोटर सायकल को मारी ठोकर, मामला दर्ज.

थाना कोमाखान अंतर्गत चौखड़ी चौक के पास कार द्वारा मोटर सायकल को ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार इन्द्र कुमार यादव 21 मार्च 2021 दिन रविवार को अपने परिवार के साथ मोटर सायकल क्रमांक CG 04 NE 1608 में रायपुर से नुवापाड़ा ‍(उड़ीसा) जा रहे थे । कोमाखान चौखड़ी चौक के पास पहुंचे थे कि खरियार रोड़ उड़ीसा की तरफ से आ रही डस्टर कार क्रमांक CG 04 KW 5533 का चालक अपने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाकर गलत दिशा में मोड़ कर उसके मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. एक्सीडेंट करने से इन्द्र कुमार यादव उसकी पत्नि सेवती यादव लड़की कुमारी मुस्कान यादव को चोट आई. एक्सीडेंट की सूचना पर 108 एम्बुलेंस वाहन से उन्हें ईलाज कराने सरकारी अस्पताल कोमाखान लेकर आये जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिवार के लोगो के आने के बाद घर चले गये.

इसके बाद 22 मार्च 2021 को आरोपी वाहन स्वामी द्वारा परिवार का ईलाज कराऊंगा कहकर बुलाया लेकिन ईलाज कराने के लिये तैयार नही हुआ. फिर 23 मार्च 2021 को थाना कोमाखान आकर आई चोंट का मुलाहिजा पश्चात रिपोर्ट दर्ज कराया है.

बताया गया कि एक्सीडेंट से उसका मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक CG 04 NE 1608 क्षति ग्रस्त हो गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC, 338-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें