पटेवा : 35 लीटर महुआ शराब जप्त.
पटेवा पुलिस ने 24 मार्च 2021 को मुखबिर के सूचना पर ग्राम पचरी में आरोपी प्रभुलाल जोशी के ब्यारा में स्थित सेफ्टिक के अन्दर में प्रभुलाल जोशी पिता बिशेलाल जोशी उम्र 42 वर्ष निवासी पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद के कब्जें से एक 15 लीटर वाली पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बा में करीब 15 लीटर देशी हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब एवं 4 नग पांच – पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में करीबन पांच पांच लीटर कुल 20 लीटर जुमला शराब, 35 लीटर कीमती 7000 रूपये को जप्त किया गया.
तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट पाए जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें