खल्लारी : रोड पार कर पानी लेने जा रही लड़की को स्कार्पियो ने मारी ठोकर, मौके पर ही मौत.
थाना खल्लारी अंतर्गत रेस्ट हाऊस के सामने NH 353 रोड को पार करते समय स्कार्पियो वाहन चालक द्वारा लड़की को ठोकर मारने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 मार्च को दोपहर करीब 12:10 बजे 15 वर्षीय स्नेहा नहारे पिता शिव कुमार निवासी गंजपारा दुर्ग पानी लेने रेस्ट हाऊस के सामने रोशन होटल जा रही थी तभी NH 353 रोड को पार करते समय महासमुंद की ओर से आ रही स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 04 KU 2389 के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर स्नेहा नहारे को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे सिर एवं दोनो हाथ की कलाई में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही मृत्यु हो गई.
वहीं घटना स्थल पर भीड इकट्ठा होने पर स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 04 KU 2389 का चालक अपनी वाहन को छोडकर भाग गया. इस घटना की शिकायत विकाश जैन ने पुलिस से की जिसपर स्कार्पियो वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.