खल्लारी : शादी में तुमको कौन निमंत्रण दिया है यहां क्यो आये हो कहकर मारपीट, मामला दर्ज.
खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम खल्लारी में शादी में तुमको कौन निमंत्रण दिया है यहां क्यो आये हो कहकर मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलेश्वर ध्रुव ने 22 मार्च 2021 को रात को करीबन 11.00 बजे खल्लारी के मोगेश यादव के यहां शादी कार्यक्रम में गया था वहां पर भुपेन्द्र ध्रुव एवं राहुल ध्रुव के द्वारा उसको कहा गया कि यहां शादी में तुमको कौन निमंत्रण दिया है यहां क्यो आये हो, और ऐसा कहकर मां बहन की गंदी-गंदी गाली गुप्तार कर राहुल ध्रुव के द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट किया एवं भुपेन्द्र ध्रुव के द्वारा दाहिने पैर के जांघ में चाकु से मारा और जान से मारने की धमकी दिया.
चाकु मारने से उसके दाहिने पैर के जांघ में चोट आया है. घटना को दद्दु मण्डावी एवं बलबीर ध्रुव ने देखा एवं बीच बचाव किया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 324-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.