50 लीटर, 250 पाऊच जेब्रा छाप शराब को तस्करी करते 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद मेघा टेम्भूरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लितेश सिंह व थाना प्रभारी कोमाखान सिद्धेश्वर सिंग के मार्गदर्शन में चौकी टुहलू थाना कोमाखान क्षेत्र में, अंतरराज्यीय अवैध शराब परिवहन/ बिक्री पर कार्यवाही करते हुए दिनाँक 24/03/2021 को ओडिशा से अवैध रूप से 250 पाऊच जेब्रा छाप देशी शराब, प्रत्येक पाऊच मे 200 M L जुमला शराब मात्रा 50 लीटर कीमती 12500 रूपये को परिवहन कर चौकी टुहलू क्षेत्र में खपाने के लिए ले जा रहे आरोपी हीरालाल पटेल पिता स्व गेसराम पटेल उम्र 28 साल निवासी ग्राम साराबोंग थाना व जिला नुआपड़ा ओडिशा के कब्जे से 250 पाऊच जेब्रा छाप देशी शराब एवम् परिवहन में प्रयुक्त एक लाल रंग के एच एफ डीलक्स मोटर साइकिल क्रमांक OD 26 A 0039 कीमती 20000 रूपये।एवम् एक की पेड मोबाईल कीमती 1000 रूपये।
जुमला किमती 33500 रूपये जप्त कर आरोपी हीरालाल पटेल को अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जाकर रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।उपरोक्त कार्यवाही में चौकी टुहलू प्रभारी उप निरीक्षक लक्ष्मीनारायण साव, आरक्षक यादराम चक्रधारी, रोहित नागेश, अनूप पाल एक्का का विशेष योगदान रहा।