तीर्थयात्रा करने के नाम पर लोगो से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्... - CG Sandesh

तीर्थयात्रा करने के नाम पर लोगो से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना खमतराई के अपराध कमांक 197/2021 धारा 420,34 भादवि.में दिनांक 23.03.21 को प्रार्थी डी.उमा महेश्वर पिता स्व. डी. जग्गाराव उम्र 50 वर्श निवासी शिवानंदनगर थाना खमतराई जिला रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी पी. शेखर राव एवं सांई टूर एंड टेवल्स के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा तीर्थयात्रा कराने के नाम पर प्रार्थी व प्रार्थी के परिचित रिश्तेदारों से अलग-अलग 12800 प्रति व्यक्ति की दर से कुल 45 व्यक्तियों से कुल रकम 5,66,000/रूपये की ठगी कर लिया एवं प्रार्थी एवं परिजनों द्वारा जब उन्हे तीर्थयात्रा पर ले जाने कहा गया तब न तो तीर्थयात्रा पर ले जायेंगे न पैसे वापस करेंगे। 

प्रार्थी डी. उमा महेश्वर के रिपोर्ट पर दिनांक 23.03.21 को अपराध कमांक 197/2021 धारा 420,34 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी पी. शेखर राव पिता कृश्णा राव उम्र 39 वर्श निवासी संतोशी नगर डब्ल्यूआरएस कालोनी को आज दिनांक 24.03.21 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। सांई टूर एवं टेवल्स के अन्य अधिकारी कर्मचारी दिनांक घटना समय से फरार हैं जिनका पता तलाश जारी है ।


अन्य सम्बंधित खबरें