सभी इंग्लिश मीडियम स्कूलों के लिये शिक्षकों की करें जल्द पदस... - CG Sandesh

सभी इंग्लिश मीडियम स्कूलों के लिये शिक्षकों की करें जल्द पदस्थापना और सभी बस स्टैंड सहित सार्वजनिक जगह में हो पेय जल व्यवस्था..कलेक्टर भीम सिंह

कलेक्टर भीम सिंह ने विकासखण्डों में प्रारंभ होने जा रहे इंग्लिश मीडियम स्कूलों में प्राचार्य तथा अन्य शिक्षकों की पदस्थापना जल्द करने के निर्देश दिये। अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिये भवन निर्माण समय से पूर्ण करने के लिये कहा। स्कूलों के लिये फर्नीचर, लैब तथा लाइब्रेरी इक्विपमेंट की खरीदी करने के लिये कहा। उन्होंने स्कूलों में अनिवार्य रूप से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के निर्देश दिये।

गर्मी के महीनों में लू से बचाव के गाइड लाइन्स का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा ग्रामीणों को जागरूक करने के लिये कहा। साथ ही निर्माण कार्यों से जुड़े वर्किंग साइटस में काम के समय में परिवर्तन संबंधी निर्देश जारी करने के लिये कहा। उन्होंने सभी बस स्टैण्डों में शेड, पानी तथा पंखे की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये। गौठानों में पशुओं के लिये पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के लिये निर्देशित किया।


इस दौरान एडीएम  राजेन्द्र कटारा, सीईओ जिला पंचायत  ऋचा प्रकाश चौधरी, डीएफओ रायगढ़  प्रणय मिश्रा, डीएफओ धरमजयगढ़  मणिवासगन एस, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार व जनपद सीईओ उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें