जशपुर जिला बगीचा: विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता  कराया ... - CG Sandesh

जशपुर जिला बगीचा: विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराया गया आयोजित

जशपुर जिला बगीचा। विकास खंड में नेहरू युवा केंद्र जशपुर की जिला युवा अधिकारी सुश्री सुमेधा पवार के मार्गदर्शन में दिनांक 23.03.2021को विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित कराया गया समस्त कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेविका कु शालिनी गुप्ता के सहयोग से रामकृष्ण आश्रम बगीचा में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में सर्वप्रथम युवाओं के प्रेरणास्त्रोत पूज्यनीय स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया गया ,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी रामकृष्ण आश्रम से सम्मानित ज्योतिरमयानंद स्वामी जी , नगर पंचायत बगीचा से सम्मानित मोहन सर जी, खेल शिक्षक सम्मानित मधु सर जी उपस्थित रहे , 

उपस्थित सभी सम्मानित जन को पुष्प गुच्छ व बेच लगाकर सम्मानित किया गया उसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन (बालक बालिका दोनों ग्रुप) दौड़ (बालक बालिका दोनों ग्रुप) तवा फेंक (बालक बालिका दोनों ग्रुप )रस्सा कस्सी (बालक बालिका दोनों ग्रुप ) वालीबॉल (बालक) आयोजित कि गई थी जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल , शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित खेल शिक्षक सम्मानित मधु सर व राष्ट्रीय स्वयंसेविका कु शालिनी गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । सभी को खेल के महत्व के विषय में जानकारी दी गई इस कार्यक्रम में सभी का सहयोग प्राप्त हुआ , समस्त कार्यक्रम कोरोना बचाव के नियमों का पालन करते हुए किया गया व सभी को समझाइश दी गई कि सभी मास्क लगाकर कर ही घर से बाहर निकले ,भीड़ वाले स्थान से दूरी बनाकर रहे , सामाजिक दूरी का पालन करें, समस्त गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई व मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें