covid 19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने के सारे रैली और तमाम आयोजनों को रोक लगाने के कड़े निर्देश जारी
जशपुर जिला। फरसाबहार ब्लॉक में।एक तरफ सरकार covid 19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने के सारे रैली और तमाम आयोजनों को रोक लगाने के कड़े निर्देश जारी किए हैं ,कई सारे गाईड लाईन जारी किए गए हैं वही जिले के फरसाबहार में बड़े मजे के साथ भव्य मेले का आयोजन अनवरत जारी है वो भी तब जब एसडीएम द्वारा बुधवार को मेला बंन्द करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। लेकिन एसडीएम के आदेशों को सीधे ताख पर रखते हुए मेले का आज भी आयोजन जारी है। फरसाबहार तहसीलदार राम राज सिंह ने बताया कि बुधवार को एसडीएम ने मेले को तत्काल बन्द करने के आदेश जारी कर दिये थे लेकिन उनके आदेश के बाद भी मेला जारी है उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है ।
अन्य सम्बंधित खबरें