महासमुन्द पुलिस थाना बागबाहरा की कार्यवाही....महुआ शराब जब्त... - CG Sandesh

महासमुन्द पुलिस थाना बागबाहरा की कार्यवाही....महुआ शराब जब्त

पुलिस अधीक्षक महोदय  प्रफुल्ल ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मेघा टेम्भूरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी  लितेश सिंह के निर्देशन में बागबाहरा क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही है कि दिनांक 23/03/2021 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम हरनादादर में खिलेश्वर बांधे के घर बाडी के पैरावट में अवैध रूप से महुआ शराब छिपा कर रखा हुआ है कि 

सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के आरोपी खिलेश्वर बांधे पिता स्व0 सोहन लाल बांधे उम्र 24 साल साकिन हरनादादर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद के घर बाडी को घेराबंदी कर आरोपी के घर बाडी के पैरावट के पास एक सफेद रंग की 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 4000रूपये को समक्ष गवाहान मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्‍त कर कब्जा पुलिस लिया गया मौके पर सीलबंद किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गयी। आरोपी के विरूद्ध थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 53/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में प्रआर गिरीश साहू, आरक्षक शंकर सिंह ठाकुर का विशेष योगदान रहा।


अन्य सम्बंधित खबरें