बसना : पटवारी द्वारा चिन्हांकित पत्थर को क्यों हटाये हो कहने पर जान से मारने की धमकी.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम नौगड़ी में पटवारी द्वारा चिन्हांकित पत्थर को क्यों हटाये हो बोलने पर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है.
रामलाल मनहर ने पुलिस को बताया कि ग्राम नौगड़ी में चार वर्ष पूर्व बसना रोड में तथा उसका बड़ा भाई बुधराम मनहर अपने अपने नाम पर जमीन खरीदी किये थे, जिसको पटवारी द्वारा चिन्हांकित कर पत्थर गाड दिया गया था.
23 मार्च 2021 के दोपहर 01.00 बजे रामलाल अपने घर के सामने गली में खड़ा था उसी समय उसका बड़ा भाई बुधराम, द्वारिका मनहर, सुहागा आये तो उन्हें वह बोला कि आप लोग राऊत के खेत में पटवारी द्वारा चिन्हांकित पत्थर को क्यों हटाये हो.
ऐसा बोलने पर द्वारिका, बुधराम एवं सुहागा बाई क्यों नहीं हटायेंगे कहकर गाली गलौच करते हुए रामलाल को जान से मारने की धमकी दिये तभी उसका बडा भाई बुधराम गली में पडे पत्थर को उठाकर उसके सिर में मारा जिससे उसके सिर में चोंट लगा है. घटना को उसकी पत्नि यशोदा बाई एवं परमेश्वर ओगरे देखे व सुने हैं. मामले की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.