महासमुंद : पुरानी रंजीश को लेकर लोहे के राड से मारपीट.
महासमुंद थाना अंतर्गत वार्ड नं0 08 में पुरानी रंजीश को लेकर लोहे के राड से मारपीट करने से मामला दर्ज किया गया है.
असलम कुरैशी ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक ड्रायवरी का काम करता है, 24 मार्च 2021 को करीब 08.00 बजे वह मेडिकल से अपने घर वापस आ रहा था, कि वार्ड नं0 08 गोलु खान के घर के पीछे गली में सद्दाम कुरैशी उसे आते देखकर रास्ते में रोककर बोला बहुत ज्यादा होशियार बनता है. मेरे खिलाफ शिकायत करता है जा जो करना है, मेरा उखाड़ लेना तब उसने बोला कि भाईजान इस प्रकार से गाली गुप्तार मत करो इसी बात पर से पुरानी रंजीश को लेकर सद्दाम कुरैशी माँ बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर बोला आ तुझे जान से मार दुंगा कहकर और लोहे के राड से उसे मारने लगा.
इस बीच नईम खान ने आकर बीच बचाव किया. मारपीट करने से नईम खान के बांए कोहनी एवं दाहिने टखना में चोंट लगकर खुन निकला है, मारपीट करते नईम देखा है व छुड़ाया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 341-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.