सरायपाली : भोथलडीह से 3 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

सरायपाली : भोथलडीह से 3 लीटर महुआ शराब जप्त.

सरायपाली पुलिस ने 24 मार्च 2021 को मुखबीर की सुचना पर ग्राम भोथलडीह रोड किनारे एक व्यक्ति को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर ग्राम भोथलडीह रोड किनार दबिश दिया.

जहां एक व्यक्ति उपस्थित मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम नीतू मुन्ना पिता विष्णु मुन्ना उम्र 38 साल साकिन बेलमुंडी चौकी बलौदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया. पुलिस ने बताया कि नीतु मुन्ना के कब्जे से एक 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में भरी करीब 3 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 600 रूपये को जप्त किया गया. तथा आरोपी का कृत्य धारा 34 (1) आबकारी एक्ट पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.



अन्य सम्बंधित खबरें