सिंघोडा : 40 लीटर महुआ शराब जप्त.
सिंघोडा पुलिस ने 24 मार्च 21 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम जमदलखा कच्चा रास्ता की ओर से एक व्यक्ति को सायकल में अवैध रूप से शराब लेकर आते पकड़ा है, पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये संभावित स्थान पर गया जहां एक व्यक्ति सायकल में आते दिखा जिसे पकड़कर पुछताछ करने पर अपना नाम मंगलू अडिल पिता छेलिया अडिल उम्र 42 साल, सिंघोडा थाना सिंघोडा का होना बताया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से ट्युब में भरी हुयी अवैध महुआ शराब करीबन 20 लीटर कीमती 2000 रूपये एवं परिवहन की जाने वाली सायकल कीमती 500 रूपये जुमला कीमती 2500 रूपये को जप्त किया गया.
इसी तरह से पुलिस ने बताया कि दो व्यकित ग्राम बांजीबहाल की ओर से मोटर सायकल में अवैध रूप से महुआ शराब लेकर सिंघोडा की ओर आ रहे हैं पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान सिंघोडा नाला के पास बांजीबहाल की ओर से आ रही काले रंग की मोटर सायकल को रोककर पुछताछ किया उक्त मोटर सायकल में दो व्यक्ति बैठे मिले वाहन चालक अपना नाम हलधर अंडील पिता दुकालू अंडील उम्र 30 साल, एवं पीछे बैठा व्यक्ति अपना नाम लखन रात्रे पिता लोकनाथ रात्रे उम्र 24 साल दोनो साकिनान ग्राम सिंघोडा थाना सिंघोडा का रहने वाला बताया.
उक्त संदेही हलधर अंडील एवं लखन रात्रे एवं उनके कब्जे में रखे एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर 10-10 लीटर क्षमता वाली 02 नग सफेद प्लास्टिक जरकिन में में भरा कुल 20 लीटर कीमती 2000 रूपये हाथ भट्टी निर्मीत महुआ शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त हीरो होण्डा स्पेलण्डर कीमती 15000 रूपये का जप्त किया गया.
उपरोक्त दोनों आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34(2)आब0एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.