65 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस का सिविक एक्शन प्रोग्राम टूहलु में संपन्न
कोमाखान थाना अंतर्गत टुहलु चौकी 65 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जी समवाय सिविक एक्सन प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ संजय कुमार सिंह उपमहानिरीक्षक सी आर पी एफ के आतिथ्य में विजय कुमार सिंह कमांडेंट 65 बटालियन, की उपस्थिति में कराया गया इस अवसर पर जी / 65 बटालियन की परीचालनिक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव टुहलु, भलेसर, पलसिपानी,खैरट, टेका, चोरभट्टी कछारडीही के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। ग्रामीण महिलाओं को साल कम्बल साड़ी वितरित कर किया प्रोत्साहित
इस मौके पर ग्रामीण महिलाओं को साड़ी कम्बल, दवाइयां वितरण कर महिलाओ को नारी सशक्ति करण के तहत महिलाओ पे होने वाले अत्याचार, बाल विवाह, रेप जैसे अपराध से निपटने के लिए जागरूक किया गया । नक्सल गतिविधियों से भयमुक्त होकर रहने ग्रामीणों को दिया सुझाव कोमाखान थाना अंतर्गत टुहलु थाना चौकी नक्सल गतिविधि क्षेत्र माना जाता है इसलिए 65 बटालियन के वाहिनी कमांडेंट विजय कुमार सिंह ने नक्सलियों द्वारा की जा रही गतिविधि से अवगत कराते हुए ग्रामीणों को भयमुक्त हो कार्य करने एंव जीवन यापन करने हेतु प्रोत्साहित किया टुहलु चौकी में तैनात 65वी बटालियन की जानकारी देते हुए । एंव 65 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए ग्रामीणों को हरसंभव मदद की भरोसा दिलाया।
ऐसे कार्यक्रम से होते है पुलिस बल और जनता के बीच बेहतर सम्बन्ध स्थापित वाहिनी कमांडेंट विजय कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम से जनता और पुलिस बल के बीच बेहतर सम्बन्ध स्थापित होता है ,वही दूसरी ओर नक्सली द्वारा की जा रही गतिविधियों पर नकेल कसने एंव नक्सली मंसूबे को उजागर करने में सहायक साबित होता है। सिविक एक्सन प्रोग्राम का लक्ष्य इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य स्थानीय जनता तक आर्थिक सहायता के साथ उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने एंव ,आपराधिक गतिविधियों की से दूर रह कर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चो ने दी मनमोहक प्रस्तुति
65वी बटालियन की सिविक एक्सन प्रोग्राम में स्कूली बच्चों ने अतिथि ग्रामीणों के समक्ष लोक कला सहित देश भक्ति की झलक दिखाते हुए मनमोहक प्रस्तुति दी ,जिसमे कर्मा पटपर के नेत्रहीन दिव्यांग विद्यर्थियों ने देश भक्ति गीत गाकर सभी का दिल जीत लिया ,सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान रंगोली, एंव चित्रकला, प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था जिसमे बच्चो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया जिन्हें पुलिस विभाग द्वारा मंच पर पुरुस्कृत कर सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर कमांडेंट विजय कुमार सिंह, कंपनी कमांडर65 बटालियन, सहायक कमांडेंट मुकेश कुमार मीणा ,समुदाय के अन्य क्रमिकों के अतिरिक्त संजय कुमार सिंह उपमहानिरीक्षक सीआरपीएफ, प्रफुल्ल कुमार ठाकुर पुलिस अधीक्षक महासमुंद, विजय कुमार सिंह 65 वी बटालियन, नीलम जान रेड्डी एसएमओ, रविंद्र सिंह उप कमांडेंट, लीतेश सिंह एसडीओपी बागबाहरा, मुकेश कुमार मीणा सह कमांडेंट जी 65, बटालियन, भूदेव धमानिया सह कमांडेंट, सिध्देश्वर प्रताप सिंह थाना प्रभारी कोमाखान, लक्ष्मी नारायण साव चौकी प्रभारी टुहलु,अंकित सिंह, रामअवतार पटेल, एंव टुहलु चौकी अंतर्गत क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।