बागबाहरा : नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज... - CG Sandesh

बागबाहरा : नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज.

बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम सुहागपुर में नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज किया गया है.

लड़की के परिजन ने पुलिस को बताया कि उसकी लड़की जो 17 वर्ष की है. वह 21 मार्च के शाम 05:00 बजे घर से नवागांव के दुकान जा रही हूं बोलकर निकली है जो 25 मार्च 2021 तक घर वापस नही. जिसका आस पास रिश्तेदारों में पता तलाश किया गया. जिसका कहीं भी पता नही चल पाया है. बताया गया कि नाबालिक लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है.

जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 363 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें