बसना : अज्ञात वाहन के ठोकर से अज्ञात व्यक्ति की मौत, मामला द... - CG Sandesh

बसना : अज्ञात वाहन के ठोकर से अज्ञात व्यक्ति की मौत, मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम साल्हेतराई स्कुल के सामने अज्ञात वाहन के ठोकर से अज्ञात व्यक्ति की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.

जनक राम निषाद ने पुलिस को बताया कि वह 25 मार्च 2021 को सुबह करीबन 06.30 बजे वह ग्राम साल्हेतराई स्कुल पारा जा रहा था तब देखा एनएच 53 रोड ग्राम साल्हेतराई स्कुल के सामने चौक डिवाईडर कटीन के पास एक अज्ञात व्यक्ति एक्सीडेंट होकर मृत हालत में पड़ा था, जिसे किसी अज्ञात वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उक्त अज्ञात व्यक्ति को एक्सीडेंट कर वहां से वाहन समेत भाग गया है. एक्सीडेंट से आई चोंट से उसकी मृत्यु हो गया.

जिसपर पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया और शव की पहचान की जा रही है.


अन्य सम्बंधित खबरें