महासमुंद : घर के सामने घुम घुम कर सट्टा पट्टी लिखने वालों पर कार्यवाही.
महासमुंद पुलिस ने 25 मार्च 2021 को मुखबीर से सूचना पर घुम घुम कर सट्टा पट्टी लिखने वाले तीन लोगों को पकड़ा है.
जिसमे रघुवीर सिंह चावला पुराना माल धक्का VIP रेस्टोरेंट स्टेशन रोड महासमुन्द के पास घुम घुम कर लोगो से रूपये पैसे का दांव लगाकर डाट पेन से अंको का सट्टा पट्टी लिख रहा था, जिसपर आरोपी रघुवीर सिंह चावला पिता निर्मल सिंह चावला उम्र 46 से एक नग सट्टा पट्टी, एक नग डाट पेन नगदी रकम जिसमें नगदी रकम 10 रूपये का 100 नोट, 50 रूपये का 250 नोट, 200 रूपये का 14 नोट कुल जुमला 5050 रूपये को जप्त किया गया.
इसी तरह आरोपी चमन ढीमर अपने घर के सामने पुराना रावण भाठापारा महासमुन्द के पास घुम घुम कर लोगो से रूपये पैसे का दांव लगाकर डाट पेन से अंको का सट्टा पट्टी लिख रहा था, जिसपर आरोपी चमन ढीमर पिता जगत ढीमर उम्र 37 वर्ष सा0 वार्ड न0 15 के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी, एक नग डाट पेन नगदी रकम जुमला 5010 रूपये को जप्त किया.
तथा आरोपी राकेश कन्नौजे अपने घर के सामने पुराना मलेरिया आफिस पास घुम घुम कर लोगो से रूपये पैसे का दांव लगाकर डाट पेन से अंको का सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा. पुलिस ने बताया कि आरोपी राकेश कन्नौजे पिता स्व0 सीता राम कन्नौजे उम्र 40 वर्ष सा0 के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी, एक नग डाट पेन नगदी रकम जिसमें नगदी रकम जुमला 5000 रूपये को जप्त किया गया.
उपरोक्त तीनो मामलों में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 4 (क) जुआ एक्ट का अपराध घटित करने पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.