सरायपाली : शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यव... - CG Sandesh

सरायपाली : शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.

सरायपाली पुलिस ने 25 मार्च 2021 को मुखबीर की सूचना पर देवेश बारी नाम के व्यक्ति को अम्बेडकर नगर वार्ड नं0 01 बांधा किनारे पीपल पेड़ नीचे में लोगों को अवैध धन लाभ कमाने के लिये ग्राहको को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये अनुसार जगह अम्बेडकर नगर वार्ड नं0 01के बांधा किनारे पीपल पेड़ के नीचे पहुंचकर घेराबंदी किया गया जहां एक व्यक्ति शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला तथा शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये.

पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम देवेश बारी पिता किर्तन बारी उम्र 24 साल सा0 वार्ड नं0 01 अम्बेडकर नगर सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का होना बताया. जिसके कब्जे से एक देशी प्लेन शराब 180ml वाली शीशी में करीबन 50 ML. भरा हुआ तथा दो नग डिस्पोजल गिलास कुल किमती 40 रूपये को जप्त किया गया एवं आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें