तुमगांव : घर का ताला तोडकर चोरी, मामला दर्ज.
तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम मोहकम में घर का ताला तोडकर चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.
लक्ष्मण निषाद ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम मोहकम में रहता है. वह 24 मार्च 2021 को सुबह पूरे परिवार के साथ नदी बाड़ी काम करने घर में ताला लगाकर गये थे, करीबन 12.30 बजे छोटी लडकी ऐश्वर्या निषाद को घर भेजा जो रोते हुए फोन से बताई कि घर का ताला टूटा हुआ है, सामान बिखरा है तो वह वापस घर आया साथ में गांव के मोहन लाल सिन्हा, मनोज कुमार ध्रुव, अश्वनी ध्रुव को साथ लेकर घर अंदर देखा तो सामान बिखरा हुआ था एक कमरे में रखा अटैची जिसमें कागजात के साथ 03 नग सोने का लाकेट किमती 6000 रू., 01 जोडी चांदी का पायल किमती 10,000 रू., नगदी रकम 26,000 रूपये जुमला रकम 42,000 रूपये रखा हुआ था.
जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 454-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.