खल्लारी : कार के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत, मामला दर्ज.
खल्लारी थाना अंतर्गत NH 353 रोड ग्राम तेलीबांधा के पास कार के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 फरवरी 2021 को राजेन्द्र यादव अपनी मोटर सायकल क्र. CG 06 GL 3726 से अपनी पत्नी के साथ मधुशिखा यादव के साथ ग्राम मोरधा से वापस अपने गांव कोटनपाली आ रहे थे कि NH 353 रोड ग्राम तेलीबांधा के पास बागबाहरा की ओर से आ रहे वाहन कार क्रमांक CG 07 AU 8500 के चालक द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे चोट लगने से राजेन्द्र यादव की मृत्यु हो गई है तथा उसकी पत्नि को मधुशिखा को चोटे आई.
जिसपर आरोपी वाहन कार क्रमांक CG 07 AU 8500 चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279, 337, 304-A भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें