तेन्दुकोना : घोघरा से 3.5 लीटर महुआ शराब जप्त.
तेन्दुकोना पुलिस को 25 मार्च 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम घोघरा में कांता प्रसाद सोनवानी के द्वारा अवैध रूप से बिक्री हेतु घर के सामने बाड़ी तरफ महुआ शराब रखा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये अनुसार कांता प्रसाद सोनवानी के घर के सामने पहुंचकर अवैध शराब के संबंध में पुछताछ किया जो घर के सामने स्थित बाड़ी मे शौचालय के पीछे एक पीले रंग के 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में करीबन 3.5 लीटर महुआ शराब जुमला 3500ML किमती 650/- रूपये को जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें