ग्राम रजला में संकटमोचन हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा किय... - CG Sandesh

ग्राम रजला में संकटमोचन हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा किया गया

मनोरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रजला में संकटमोचन हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा किया गया,इस अवसर पर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सहित वनवासी बंधू भक्तिमय पल के साक्षी बने।  

ज्ञात हो कि ग्राम रजला के हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन गुरुवार को किया गया,इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव मौजूद थे,कार्यक्रम के दौरान विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया,सनातन धर्म के सभी लोग कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिये।प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया

विदित हो की प्रबल प्रताप सिंह जूदेव इन दिनों सनातन धर्म को मजबूती प्रदान करने में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं,इस तारतम्य में उनके द्वारा हिंदुत्व को मजबूती प्रदान कर एकजुट किया जा रहा है।इस क्रम में रजला में भी भगवान् श्री हनुमान जी का मंदिर निर्माण कराया गया है।जिसका प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम अत्यंत ही धूमधाम व हर्षोहल्लास से सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से परम पूज्य स्वामी आनंद सरस्वती जी, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री श्री रामेश्वर भगत जी, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति भगत जी एवं समस्त धर्मप्रेमी गण उपस्थित हुए।


अन्य सम्बंधित खबरें