सावधान....!अनजान लड़की ने व्हाट्सएप्प वीडियो कॉल करके उतार दिए कपड़े..! फिर कॉल करके कहा – 25 हजार दो नहीं तो कर दूंगी वायरल……
रायगढ़ शहर के एक पत्रकार के पास शुक्रवार को दोपहर में एक महिला का व्हाट्सएप्प में वीडियो कॉल आया तो उसने उसे जैसे ही उस कॉल को रिसीव किया दूसरी तरफ से कॉल कर रही महिला ने अपने सारे कपड़े उतार दिया। पत्रकार ने तो जल्दी से अपना मोबाइल बैंड कर दिया लेकिन थोड़ी ही देर में उस महिला का व्हाट्सएप्प संदेश आया जिसमें यह कहा गया था कि आपकी यह वीडियो वायरल हो जाएगी। इसे रोकना हो तो 25 हजार एकाउंट में पे करो।
इसके बाद पत्रकार के नम्बर पे उस महिला और उसकी साथियों का लगातार फ़ोन आना शुरू हो गया। वे उसे धमकी देने लगे कि पैसा दो नहीं तो तुम्हारी वीडियो यूट्यूब में अपलोड है गई है अब इसे वायरल कर दिया जाएगा। हालांकि पत्रकार नरेश शर्मा ने कहा कि तुम्हें जो करना हो कर लो। लेकिन शर्मा ने ऐहतियात बरतते हुए इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी।
पुलिस को दिए शिकायत में नरेश शर्मा ने पूरे घटनाक्रम के9 स्पष्ट लिखा है। बताया जाता है कि जिन नम्बरों से उन्हें फ़ोन आया है उसमें से एक नंबर असम का, एक गुरुग्राम का तथा एक मध्यप्रदेश का है। अभी भी नरेश शर्मा के पास लगातार धमकी भरे कॉल आ ही रहे हैं हालांकि पुलिस की साइबर सेल ने इसे जांच में ले लिया है।
नरेश शर्मा ने पुलिस को बताया है कि उन्हें 9685124382, 7638823403, 6900838706 इन नम्बरों से ही लगतार धमकी और व्हाट्सएप्प मैसेज आ रहे हैं। व्हाट्सएप्प मैसेज का स्क्रीन शॉट भी शर्मा ने पुलिस को दी है।