पीडीएस दुकान संचालन के लिये 6 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित..
धरमजयगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोलाबुड़ा, गिधकालो, चरखापारा एवं अलोला में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिये 16 अप्रैल 2021 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
ज्ञात है कि उक्त ग्राम पंचायत के शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा त्याग पत्र दिये जाने के कारण उक्त समूह को आबंटित दुकान को निरस्त कर दिया गया है।
जिसके कारण शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु रिक्त है। अतएव संबंधित आ.जा.सेवा सहकारी समिति/स्थानीय ग्राम पंचायत अथवा कार्यशील ऐसे महिला स्व-सहायता समूह व अन्य सहकारी समितियां जो छ.ग.सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 के अधीन पंजीकृत तीन माह पुराना हो। दुकान संचालन हेतु अपना आवेदन पत्र 6 अप्रैल 2021 तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धरमजयगढ़ कार्यालय में समूह अथवा समिति के प्रस्ताव की प्रतिलिपि एवं बैंक खाता पास बुक की जमा राशि की प्रति, पंजीयन प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति प्रस्तुत कर सकते है।