प्रतिदिन हर केंद्र में लगे कम से कम 100 टिका-कलेक्टर
कलेक्टर सिंह ने वैक्सीनेशन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। आगामी 1 अप्रैल से 45 वर्ष से ऊपर सभी को वैक्सीनेट करना है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन हर केन्द्र में 100 लोगों को टीका अवश्य लगना चाहिये। उन्होंने एसडीएम को कहा कि गांवों में सरपंचों की बैठक बुलाकर उन्हें टीकाकरण के बारे में जागरूक करते हुये उनके माध्यम से सभी ग्रामवासियों को टीकाकरण के लिये प्रेरित करें।
इस अवसर पर एडीएम राजेन्द्र कटारा, अपर कलेक्टर आर.ए.कुरूवंशी, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
अन्य सम्बंधित खबरें