मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अध्यक्ष के विरुद्ध लात जूते से पीटने का आरोप
मुख्य्मंत्री कौशल विकास योजना (सावित्री मिश्रा शिक्षण समिति) के महिला असिस्टेंड डायरेक्टर ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अध्यक्ष के विरुद्ध लात जूते से पीटने का आरोप लगाया है. तपकरा थाना से मिली जानकारी के मूताबिक मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना (सावित्री देवी शिक्षण संस्थान) तपकरा के अध्यक्ष सुशील मिश्रा के द्वारा संस्था की असिस्टेंड डायरेक्टर को 2016 में 10 लाख रुपये देने का अनुबंध किया था. लेकिन 5 वर्षो में भी जब अनुबंध पर वह खरा नही उतरा तो इनके बीच विवाद शुरू हो गया ।
इसी क्रम में सुशील मिश्रा विगत 22 मार्च को जब संस्थान लौटा तो 22-23 मार्च की दरम्यानी रात को इनके बीच अनुबंध की राशि के लेन देन को लेकर विवाद शुरू हो गया । विवाद के दौरान आरोपी ने असिस्टेंड डायरेक्टर को लात जूते से पीटना शुरू कर दिया । अगले दिन सुबह याने 23 मार्च को पीड़िता तपकरा थाना आ गयी । थाने में पीड़िता के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर तपकरा थाना पुलिस ने आरोपी सुशील मिश्रा के विरुद्ध आईपीसी की धारा 325 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तपकरा पूलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार नही किया गया है ।