पत्थलगांव विकासखंड थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई
जशपुर जिला पत्थलगांव विकास खंड थाना परिसर में होली पर्व को शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई।
इस अवसर पर एसडीओपी योगेश देवांगन, नायब तहसीलदार प्रीति शर्मा, थाना प्रभारी जीवनलाल जांगड़े ने बताया कि कोरोना वायरस को देखते हुए होली पर्व मनाने के लिए सरकार की गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है। इस अवसर होली मिलन समारोह नही करने की सख्त हिदायत दी गई है। होली में हुड़दंग एवं उत्पात मचाने वाले की पहचान कर सख्त कार्रवाई किया जाएगा। असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रख कर गलत हरकत करने पर सख्त कार्रवाई होगी।
बैठक में सत्यनारायण शर्मा, पवन अग्रवाल, विजय त्रिपाठी, हरगोविन्द अग्रवाल, नप उपाध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता, संजय लोहिया, पार्षद सुनील अग्रवाल, आनन्द गुप्ता, सतीश अग्रवाल, पुनीत राम डहरिया, मेरी तिर्की, सुंदर लकड़ा, रेखामुनि भगत, एल्डरमैन बबलू तिवारी, जितेंद्र गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि अंकित बंसल, प्रेस क्लब अध्यक्ष नीरज गुप्ता, अवजोत सिंग भाटिया, पिंटू भाटिया, महेश गुप्ता, रेहान कादरी, रूबल भाटिया, जितेंद्र सोनी, मुकेश अग्रवाल, दामोदर शर्मा, वशीर खान, बदरुद्दीन खान, मौलाना अब्दुल रहमान आदि कई लोग शामिल हुए।