बागबाहरा : खल्लारी विधायक की पहल,आमाकोनी ग्रामीणों के बीच कायम हुआ आपसी सौहाद्र
ग्राम आमाकोनी (तमोरा) मे ग्राम वासियो के बीच उत्पन्न मनमुटाव उनके आपसी सूझबूझ से और संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के विशेष पहल पर दूर हुआ ।उक्त अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण अध्यक्ष रविनिषाद,के साथ विधायक प्रतिनिधि गण देवानंद निर्मलकर , देवनाथ साहू, कांग्रेस के सेक्टर प्रभारी खम्हरिया - परस सोनवानी तुसदा ,सेवाराम साहू, मामभाचा , मोहन कुलदीप, सरपंच प्रतिनिधि गण आमाकोनी आशाराम मोंगरे, चरौदा , कुंजलाल साहू, पूर्व जनपद सदस्य नंदकुमार दीवान, आमाकोनी के ग्राम अध्यक्ष रामसाय चक्रधारी, समाज पदाधिकारी चन्द्रहास मोंगरे, गंगूराम मोंगरे, वरिष्ठ जन कार्तिक चक्रधारी, किशन ठाकुर, माखन चक्रधारी, जनक ठाकुर, भूनेश्वर निषाद, धनसिंग निषाद, श्याम कुमार निषाद, पवन चक्रधारी , ग्राम कोटवार मानिकपुरी आदि लोगो का दिनभर सम्मानीय उपस्थिति था । खल्लारी पुलिस थाना प्रभारी सुश्री दीपा केवट अपने स्टाफ के साथ चौपाल लगाकर सबको धन्यवाद देते गांव मे शांति व्यवस्था रखकर अमन चैन से रहने अनुरोध किया ।कोविड 19 के नियमो को पालन करते हुए कोरोना बीमारी से जंग लडने लोगो को जागरुक करने आह्वान किया ।