news-details

होली में मौसम रहेगा साफ, बादल छटने से तेज धूप के आसार

प्रदेश भर में इस बार होली के दौरान मौसम साफ होने के साथ ही बादल छटने के कारण तेज धूप निकलने के आसार हैं। बता दें कि तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री की ओर बढ़ रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है।

 मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर में तापमान 37.4, माना में 37.2, बिलासपुर में 35.6, पेंड्रा रोड में 34.3, अंबिकापुर में 33.4, जगदलपुर में 37.9, दुर्ग में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस था। तापमान बढ़ने से रात में भी गर्मी का एहसास होने लगा है।




अन्य सम्बंधित खबरें