सरायपाली : नूनपानी से 4 लीटर महुआ शराब जप्त.
सरायपाली पुलिस को 27 मार्च 2021 को मुखबीर की सुचना पर ग्राम नूनपानी में एक व्यक्ति को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर ग्राम नूनपानी आरोपी के खेत बाडी में पहुंचकर दबिश दिया। जहां एक व्यक्ति उपस्थित मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम जगदीश भारती पिता लाभोराम भारती उम्र 55 साल ग्राम नूनपानी थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक 05 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरकिन में भरी करीब 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 800 रूपये को जप्त किया गया. तथा आरोपी का कृत्य धारा 34 (1) आबकारी एक्ट पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें