पटेवा : तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर कार ने मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारी, मामला दर्ज.
पटेवा थाना अंतर्गत बावनकेरा मुंगई माता मंदिर के सामने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर कार ने मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारी मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार घनश्याम पटेल ने बताया कि 18 मार्च 2021 को होण्डा SP-साईन मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GN 3640 से उसका मामा का लड़का गोविन्दा पटेल एवं जीजा कुलेश्वर पटेल दोनों ग्राम पोटापारा कुलेश्वर पटेल के पैर का ईलाज कराने के लिए गये थे, मोटर सायकल को गोविन्दा पटेल चला रहा था । दोपहर करीबन 03:00 बजे कुलेश्वर पटेल का डेढसाला गोपीचंद पटेल मोबाईल से बताया कि गोविन्दा पटेल एवं कुलेश्वर पटेल मोटर सायकल से पोटापारा से झलप होते छपोराडीह जाते समय NH 53 रोड ग्राम बावनकेरा मुंगई माता मंदिर के सामने झलप तरफ से पटेवा की ओर जाते वाहन VERNA कार क्रमांक CG 06 GR 8111 का चालक तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते मोटर सायकल के पिछे ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे गोविन्दा एवं कुलेश्वर पटेल को चोटे आई है.
जिसे उपचार हेतु बालाजी अस्पताल मोवा रायपुर ले रवाना किया गया । जहां गोविन्दा पटेल के सिर, पीठ, हाथ पैर में एवं कुलेश्वर पटेल के दाहिने जांघ, सीना, हाथ पैर में चोटे आई है । दोनों का उपचार श्री बालाजी अस्पताल मोवा रायपुर में चल रहा है ।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.