बागबाहरा : ग्राम नर्रा में कोरोना टीकाकरण सत्र का आयोजन, टीका लगवाने लगी ग्रामीणों की कतार
कोमाखान क्षेत्र के ग्राम नर्रा में कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान में ग्राम नर्रा सहीत क्षेत्र वासियों ने उत्सुकता दिखाई । खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ राजकुमार कुरुवंशी के निर्देशानुसार ग्राम नर्रा में कोरोना टीकाकरण का आयोजन किया गया टीकाकारण सत्र में 45 वर्ष से 59 वर्ष के व्यक्ति को कोमार्बीड एंव 60वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्ति को कोविशिल्ड ब्रांड का टीका लगाया गया ।
जिसमें ग्राम नर्रा के ग्रामीण सहित क्षेत्र वासियो ने बढ़ चढ़ कर अपने जागरूकता का परिचय दिया ।टीकाकरण के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सभी सावधानियां बरती गई एंव प्रशासन की सभी गाइडलाइन का पालन किया गया।टीकाकरण में स्वास्थ्यकर्मी टेशकुमारी दीवान, टी.अवसर बोइरगांव ,RMA आशुतोष बंजारे,ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पदमन साव, डीगेंद्र परमार ,सत्यापन कर्ता पोषण सोना, मितानिन सेवती ध्रुव,सावित्री विश्वकर्मा,सचिव घनस्याम दीवान,की देख रेख में टीकाकरण सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।