बगीचा ब्लाक के तहसील चौक में बिना मास्क पहने हुए 11 लोगों पर कार्यवाही.
बगीचा ब्लाक के तहसील चौक में तहसीलदार डॉ. टी.डी. मरकाम ने बिना मास्क पहने हुए 11 लोगों पर 1550 रुपये की जुर्माना काटकर रसीद दी.
इन दिनों कोरोना संक्रमण का कहर पुनः फैल रहा है। वहीं सरकार भी कोरोना से बचने एवं सावधानी के लिए तरह तरह के गाईड लाइन भी जारी कर रहा हैं। सरकार स्तर के अनुसार लगातार कोविड का टीका भी लगाया जा रहा है। अब कोरोना के लगातार बढ़ते स्तर को देखते हुए कलेक्टर के द्वारा मास्क लगाना और दो गज के दूरी बनाए रखना सहित साबुन से हाथ धोने की प्रक्रिया को जारी रखने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
सरकार के उपरोक्त सावधानी में लापरवाही बरतने वालों पर जुर्माना लगाने का अधिकारियों द्वारा जारी हो गया है। इसी तारतम्य में कलेक्टर महादेव कांवरे के निर्देशानुसार शनिवार को तहसीलदार डॉ तुलसीदास मरकाम ने तहसील चौक में बिना मास्क लगाने वालों की जांच करते हुए 11 लोगों से 1550 रुपये का जुर्माना वसूल किया. जिम्मेदार व्यक्तियों विजय चौहान पटवारी से 500 और ज्वाकिम लकड़ा से भी 200 रुपये वसूले गए.